फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों ने की पेयजल टैंक की सुरक्षा की मांग

ग्रामीणों ने की पेयजल टैंक की सुरक्षा की मांग

Sun, 24 Jun 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की पेयजल टैंक की सुरक्षा की मांग
देवप्रयाग। पौड़ीखाल क्षेत्रवासियों ने कोटेश्वर झंडीधार पेयजल योजना के मुख्य टैंक को सुरक्षित किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग टैंक की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

पौड़ीखाल क्षेत्र के करीब 24 ग्राम पंचायतों को जलापूर्ति करने वाली कोटेश्वर झंडीधार पेयजल योजना के मुख्य टैंक की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। 22 करोड़ की लागत से बनी पेयजल योजना के संचालन की जिम्मेदारी जलनिगम की है। योजना के तहत निर्मित 8 लाख लीटर क्षमता के मुख्य टैंक की सुरक्षा व्यवस्था न किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने कड़ा आक्रोश जताया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सांदणा कोट ज्ञान का कहना है कि टैंक पर ताला तक नहीं लगाया गया है, जिससे यहां टैंक तक कोई भी घुस सकता है। तारबाड़ के भी क्षतिग्रस्त होने से अक्सर यहां जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। ज्ञान सिंह ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है। वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश तिवारी ने कहा कि टैंक की सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ को नए ढंग से लगाया जाएगा। साथ ही टैंक की सुरक्षा के लिए चौकीदार नियुक्त किया गया है। टैंक की सुरक्षा की मांग करने वालों में वीरेंद्र राणा, शक्ति कुमाई, अनूप चंद, सोहनलाल डंगवाल, कुंवर सिंह, कांता देवी, बुद्धि देवी, रमेश उनियाल, विजयेंद्र नाथ, नरेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed