फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा के अव्वल छात्रों का सम्मान

उतराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा के अव्वल छात्रों का सम्मान

Sun, 24 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा के अव्वल छात्रों का सम्मान
देवप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से श्री रघुनाथ कीर्ति संस्कृत आदर्श महाविद्यालय देवप्रयाग के मेधावी छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर मेरिट में स्थान पाने और प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को बीकेटीसी धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) परीक्षा में प्रदेश में प्रथम शिवांकर देशवाल व छठवें प्रियांशु ध्यानी सहित प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले अनुराग ध्यानी, अजय भट्ट और सुनील मिश्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक संस्कृत शिक्षा निदेशक डा. वाजसर्वा आर्य ने कहा कि प्रदेश स्तर पर मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले छात्रों को राज्यपाल भी पुरस्कृत करेंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि आने वाले समय में देवप्रयाग विश्व में ज्योतिष का केंद्र बनेगा। महाविद्यालय के मेधावी छात्रों को समिति की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बद्रीनाथ मंदिर के नायब रावल श्री शंकरन ने मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य डा. शैलेंद्र नारायण कोठियाल ने कहा कि महाविद्यालय सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश स्तर पर उपलब्धियां हासिल करता आया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केके कोटियाल, डा. सुशील बडोनी, सुभाष टोडरिया, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष शुभांगी कोठियाल, अमित बंदोलिया, प्रीति कोठियाल, गोपी देशवाल, बसंती ध्यानी, हीरालाल मिश्रा, डा. मिथलेश कोटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed