फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमणकारियों पर बेअसर प्रशासन का डंडा

अतिक्रमणकारियों पर बेअसर प्रशासन का डंडा

Sun, 24 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों पर बेअसर प्रशासन का डंडा
श्रीनगर। अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का डंडा बेअसर है। हाल ही में तहसील प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका के संयुक्त अभियान चलाने के बावजूद फड़ लगाने वालों ने फिर सड़कें कब्जा ली है। शहर की लगभग सभी सड़कों पर जहां निर्माण सामग्री फैली दिखाई दे रही है, वहीं कई दुकानदारों ने अपना सामान बाहर रख अतिक्रमण किया हुआ है।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों में प्रशासन का डर नहीं होने से शहर को अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक परेशानी अपर बाजार और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर है। अपर बाजार मार्ग में सब्जी-फल विक्रेताओं को दुकानदारों ने सड़क किनारे पटरी किराये पर दी हुई है। उक्त सब्जी-फल विक्रेता पटरी के बजाय सड़क पर सामान फैला देेते हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ती है। साथ ही चौराहों पर सब्जी-फल और चाट-टिक्की वाले ठेली लगा रहे हैं, जिससे यहां बार-बार जाम की समस्या होती रहती है। इसके अलावा जैन मंदिर मार्ग, पुराना बदरीनथ मार्ग सहित अन्य मार्गों पर भवन स्वामियों ने निर्माण सामग्री सड़क पर ही रखी हुई है। तीन दिन पूर्व संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र में एक घंटे अभियान चलाकर कुछ सामान फैलाने वालों और सड़क पर सामान बेचने वालों का चालान किया था, लेकिन इससे कोई सुधार नहीं हुआ। टीम के जाने के बाद स्थिति फिर पूर्ववत हो गई। स्थानीय निवासी शोभना, रमेश, जगतार और होशियार सिंह ने बताया कि शहर में विक्रेता सड़क पर सामान रख देते हैं। कई बार निर्माण सामग्री रखकर यातायात को बाधित कर दिया जाता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन


---समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है। संबंधितों का चेतावनी देने के साथ ही चालान किया जाता है। पुन: अभियान चलाकर सड़कों से सामान हटवाया जाएगा। मायादत्त जोशी, एसडीएम श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed