{"_id":"5b2fcd9b4f1c1b8c278b775f","slug":"152985948416-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना पर पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना पर पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के छह से अधिक गांवों में विगत दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों व हैंडपंपों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह पंवार ने योजना पर शीघ्र पेयजल आपूर्ति की मांग की है।
अकरी बारजूला पट्टी के ग्रामपंचायत पांव, न्यूली, कंडोली, चौकी, पैंडूला के कई गांवों में विगत दो दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस कारण ग्रामीण एक से दो किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों व सड़क किनारे लगे हैंडपंपों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह पंवार ने बताया कि महीने में कई बार योजना पर आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को आए दिन पानी के लिए जूझना पड़ता है। बताते है कि क्षेत्र के कुछ गांव लक्ष्मोली-हडिमकी धार पंपिंग पेयजल योजना से जुड़ चुके है, लेकिन कुछ गांवों में आज भी पेयजल की समस्या बनी है। बताया कि योजना पर आपूर्ति बंद होने पर लोग एक से दो किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोत उनाउ आदि जगहों से पानी ढोकर ला रहे है। दूसरी ओर जल संस्थान के सहायक अभियंता गिरीश भट्ट ने बताया कि उन्हें समस्या के बारे में जानकारी नहीं है , लेकिन अगर समस्या है तो शीघ्र निराकरण के लिए अवर अभियंता को निर्देशित किया जाएगा।