फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग

विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

महासू नगरी हनोल में कराए गए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग पर नवक्रांति मोर्चा ने शनिवार को मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।

भेजे गए ज्ञापन में कहा कि हाल ही में पर्यटन विभाग ने एडीबी के माध्यम से गांव में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए हैं। जिसमें पर्यटन आवास गृह की मरम्मत से लेकर सड़क निर्माण, आंतरिक नाली निर्माण कार्य, लाइट, शौचालय और लंगर हॉल का निर्माण कार्य शामिल है। बीते 19 मई को पर्यटन मंत्री ने इन विकास कार्यों को लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। लेकिन अभी से विकास कार्यों की पोल खुलने लगी है। पर्यटन आवास गृह में दीवारों और छतों से पानी टपकने लगा है। ठडियार संपर्क मार्ग पर लगाई गई लाइटें भी बदहाल पड़ी है। शौचालय और लंगर हॉल का भी बुरा हाल है। कहा मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन भेजने वालों में गंभीर सिंह चौहान, गंभीर सिंह तोमर, शूरवीर,गजेंद्र जोशी, विपिन जोशी, सतपाल, सरदार आदि शामिल रहे। उधर इस संबंध में पर्यटन सचिव जवाहर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed