{"_id":"5b2eb73f4f1c1bf96e8b9b15","slug":"15297882242-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट में कूड़ा डालने पहुंचे वाहनों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट में कूड़ा डालने पहुंचे वाहनों को रोका
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध पर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्लांट के गेट पर पहुंच नगर निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। देर शाम तक प्लांट के गेट पर कूड़ा डालने पहुंचे वाहनों को रोक कर रखा। इस दौरान लोगों ने प्लांट से उठ रही दुर्गंध पर रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पछवादून जन कल्याण संगठन के सचिव रविंद्र भट्ट ने कहा कि बीते चार जून को विधायक सहदेव पुंडीर की मध्यस्तता में एडीएम के साथ हुई वार्ता में शीघ्र प्लांट से उठने वाली दुर्गंध पर रोक लगाने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अब तक दुर्गंध पर रोक नहीं लग सकी है। लोगों का घरों में दूभर रहना हो रहा है। इसके साथ ही लोग सांस की बीमारी के शिकार भी हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सचिव रविंद्र भट्ट, पारस थापा, रजनी चतुर्वेदी, प्रेम सिंह नेगी, रमेश चंद्र बमराड़ा, जगदीश पाल, तीरथ गैरोला, मकर सिंह नेगी, सुनीता कैंतूरा, राधा, विमला रौथण, रेवती जुयाल, पुष्पा, सुनीता, उमा देवी, बीना बमराड़ा, चंपा देवी, रेखा भट्ट, सरिता देवी, मुन्नी देवी, शिव देवी आदि शामिल रहे।