{"_id":"5b2eb7364f1c1b2b428b680e","slug":"152978821515-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे तक गुल रही आधे शहर की बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे तक गुल रही आधे शहर की बती
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अस्पताल रोड पर पेड़ की लॉपिंग के दौरान पेड़ का भारी भरकम हिस्सा बिजली लाइन पर जा गिरा। जिससे आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। करीब छह घंटे तक लोगों को उमस भरी गर्मी में दिन काटना मुश्किल हो गया।
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन ने अस्पताल परिसर में खड़े पेड़ की टहनियों की लॉपिंग करने के लिए यूपीसीएल से दो घंटे का शटडाउन मांगा था। सुबह करीब नौ बजे शट डाउन शुरू हुआ। लॉपिंग के दौरान पेड़ की टहनी का भारी भरकम हिस्सा बिजली लाइन के ऊपर जा गिरा। जिससे आधे विकासनगर शहर की बत्ती गुल हो गई। विकासनगर बाजार समेत अस्पताल रोड, सैयद रोड, एनफील्ड, दिनकर विहार, रसूलपुर, लक्ष्मणपुर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उमस भरी गर्मी में दिन काटना पड़ा। करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि लॉपिंग के दौरान लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण शटडाउन के समय को बढ़ाना पड़ा।