फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तपोवन में राफ्टिंग कारोबारियों का प्रदर्शन

तपोवन में राफ्टिंग कारोबारियों का प्रदर्शन

Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
तपोवन में राफ्टिंग कारोबारियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेेश पर शनिवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में पुलिस ने राफ्टिंग गतिविधियों को रोक दिया। राफ्टिंग वाहनों को रोकने पर कारोबारी भड़क गए। विरोध में उन्होंने तपोवन में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और कारोबारियों को शांत कराकर उन्हें राजमार्ग से हटाया। राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और अन्य जल क्रीड़ाओं पर हाईकोर्ट की रोक के बाद शनिवार को यूटीडीबी ने कौड़ियाला-मुनिकीरेती राफ्टिंग जोन में राफ्टिंग गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र में चेकपोस्ट पर राफ्टिंग वाहनों को रोकना शुरू किया, तो इसकी भनक राफ्टिंग यूनियनों से जुड़े कारोबारियों को लगी।

क्षेत्र के कारोबारी तपोवन में एकत्रित हुए और बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर रोक के विरोध में प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। यातायात में अवरोध उत्पन्न होते ही मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कारोबारियों को समझाकर हाईवे से हटाया। कारोबारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राफ्टिंग के लिए नियमावली पहले से ही बनी है। कोर्ट में सरकार राफ्टिंग से जुड़े व्यवसायियों का पक्ष सही ढंग से नहीं रख पाई, जिसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में बुद्घि नेगी, बलराम शर्मा, रमेश सिंह पुंडीर, दिनेश कठैत, विकास भंडारी, गणेश थापा, अनुभव पयाल, भगवान सिंह, जीत पाल, मुन्ना, गोविंद भंडारी, हुकुम रावत, गोलू, आनंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed