फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूटीडीबी ने राफ्टिंग बंद करने के दिए आदेश

यूटीडीबी ने राफ्टिंग बंद करने के दिए आदेश

Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
यूटीडीबी ने राफ्टिंग बंद करने के दिए आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने एसडीएम को ऋषिकेश में राफ्टिंग बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यूटीडीबी को कोर्ट के आदेश की याद दो दिन बाद आई है। हालांकि, हर साल 30 जून को स्वत: बरसात के चलते राफ्टिंग को रोक दिया जाता है। कौडियाला-मुनिकीरेती राफ्टिंग जोन में शनिवार बाद दोपहर राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। अग्रिम आदेशों तक राफ्टिंग पर पाबंदी को बरकरार रखने की बात बोर्ड ने कही है। गंगा में राफ्टिंग प्रतिबंधित होने से कारोबारियों को भी झटका लगा है।

शनिवार को एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने कौडियाला-मुनिकीरेेती राफ्टिंग जोन में राफ्टिंग बंद किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने हाईकोर्ट के आदेश पर यह फैसला लिया है। कोर्ट ने आदेश में दो सप्ताह में राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और अन्य जल क्रीड़ाओं के लिए सरकार को नियम व नीति बनाने को कहा है। तब तक राफ्टिंग समेत अन्य जल क्रीड़ाओं को भी रोक दिया गया है। न्यायालय की पाबंदी से राफ्टिंग कंपनियों के संचालक परेशान हैं। उनके सामने अब रोजी-रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed