फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आश्वासन के बाद बीएएमएस छात्रों का धरना किया स्थगित

आश्वासन के बाद बीएएमएस छात्रों का धरना किया स्थगित

Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
आश्वासन के बाद बीएएमएस छात्रों का धरना किया स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि के विरोध में पिछले एक माह से धरना-प्रदर्शन कर रहे बीएएमएस के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आश्वासन मिलने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। धरनारत छात्रों ने बताया कि पीएमओ की ओर से उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। फीस नियामक समिति की अनुमति के बिना आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों की ओर से की गई भारी फीस वृद्धि को लेकर विभिन्न आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं आंदोलन कर रहे थे।
आंदोलन के दौरान विभागीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने के बाद भी निर्णय नहीं होने पर छात्र ललित तिवारी की ओर से सेंट्रल ग्रीवियंस सिस्टम के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीएमओ की ओर से शिकायत पत्र सेक्शन अधिकारी उत्तराखंड के पास भेजा गया है। दूरभाष पर आंदोलन कर रहे छात्रों को बताया गया कि मामले में तत्काल कार्रवाई के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार को कहा गया है। मामले के समाधान के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से छात्रों का प्रतिनिधिमंडल बात करेगा।
विज्ञापन

छात्र यश वेदवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना स्थगित कर दिया है। धरनास्थल पर ललित मोहन तिवाड़ी, मोहित बगवाडी, मोहिनी गौड़, अनुज नौटियाल, विनोद कुंवर, सुमित शर्मा, ज्योति पंवार, प्रियंका पुंडीर, किरन कुमांई, अपर्णा पांडेय, कनिका सुयाल, निर्मला भट्ट आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed