{"_id":"5b2eb4664f1c1bf46e8b9491","slug":"152978749520-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्जला एकादशी पर्व पर हजारों ने लगाई पुण्य की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्जला एकादशी पर्व पर हजारों ने लगाई पुण्य की डुबकी
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
निर्जला एकादशी पर्व पर तीर्थनगरी व समीपवर्ती क्षेत्रों में हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में श्रद्धा की डुबकी लगाई। इस मौके पर तीर्थयात्रियों ने गरीबों, ब्राह्मणों व भिक्षुओं को दान देकर धर्म अर्जित किया। शनिवार को निर्जला एकादशी स्नान पर्व पर तीर्थनगरी में गंगा में डुबकी लगाने के लिए काफी संख्या में तीर्थयात्री जुटे। पर्व विशेष पर त्रिवेणीघाट, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, तपोवन आदि क्षेत्रों में ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की आमद शुरू हो गई थी। इस दौरान उन्होंने मोक्षदायिनी में श्रद्धा की डुबकी लगाई व पितरों के निमित्त तर्पण दिया। पर्व विशेष पर लोगों ने गरीबों, भिक्षुओं, ब्राह्मणों को सुराही, पंखे, अनाज, दक्षिणा आदि का दान देकर धर्म अर्जित किया। गंगातटों पर स्नान, दान, तर्पण आदि गतिविधियां दोपहर बाद तक अनवरत जारी रही।
छबील लगाकर बांटा शरबत
निर्जला एकादशी पर्व पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शहर भर में छबील लगाकर राहगीरों और बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को ठंडा शरबत वितरित किया। इस दौरान हजारों लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया। पर्व पर त्रिवेणीघाट रोड, हरिद्वार रोड, रेलवे रोड, देहरादून रोड आदि स्थानों पर छबील लगाई गई।