{"_id":"5b2eb45d4f1c1b6d4d8b8319","slug":"152978748613-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसोसिएशन ने इंद्रा उदेयाना को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसोसिएशन ने इंद्रा उदेयाना को किया सम्मानित
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तीर्थनगरी पहुंचे बाली के संस्थापक इंद्रा उदेयाना को पौड़ी गढ़वाल योगा एसोसिएशन की ओर स सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, सचिव हर्षिता ठाकुर और डॉ. अमृत योगी ने इंद्रा उदेयाना का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. नेगी ने बताया कि इंद्रा पिछले 27 वर्षों से लगातार भारत- इंडोनेशिया के बीच आपसी संस्कृति व गांधीवादी विचारधारा को बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें इंडोनेशिया बाली संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया है।
गांधीवादी इंद्रा उदेयाना ने बताया कि हाल ही में उन्हें भारत सरकार की ओर से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उन्हें भारत एवं इंडोनेशिया की संस्कृति को एक-दूसरे देश में बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया । उनके द्वारा तीर्थनगरी से समय-समय पर योगाचार्यों, आयुर्वेदाचार्यों व लोक संस्कृति से जुड़े लोगों को इंडोनेशिया बाली में बुलाकर उनके कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जिससे आपसी संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर विमल कुमार ठाकुर, उत्तम सिंह असवाल, रमेश लिंगवाल, इंशिका ठाकुर, रवि कुकरेती उपस्थित थे।