{"_id":"5b2e7f0c4f1c1bca228b7260","slug":"152977383811-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदनीखाल क्षैत्र मे एक माह से रसोई र्गस सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनीखाल क्षैत्र मे एक माह से रसोई र्गस सप्लाई ठप, ग्रामीण परेशान
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। चांदनीखाल क्षेत्र में एक माह से रसोई गैस की सप्लाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गैस एजेंसी संचालकों से मांग के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। रसोई गैस की सप्लाई न होने से ग्रामीणों के सामने भोजन पकाने का संकट खड़ा हो गया है।
गजेंद्र नेगी, संदीप बर्तवाल, भूपेंद्र परमार, रंजना बर्तवाल, राजपाल बर्तवाल, जगदीश किमोठी, प्रकाश राणा और दिगपाल नेगी का कहना है कि क्षेत्र में जहां रसोई गैस की सप्लाई बंद पड़ी है, वहीं सस्ता गल्ला संचालकों की ओर से उपभोक्ताओं को मिट्टी का तेल भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। किसी तरह भोजन पकाने की व्यवस्था कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक शोभा बेंजवाल का कहना है कि प्लांट से मांग के अनुसार रसोई गैस की आपूर्ति न होने से दिक्कतें आ रही हैं। इंडेन गैस सर्विस के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। शीघ्र क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु करवा ली जाएगी।