{"_id":"5b2e7f064f1c1b214d8b80d4","slug":"15297738311-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों के प्रयासों से पर्यटक प्रेमचंद्र आली-बुगयाल के जगंल में मिले सकुशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों के प्रयासों से पर्यटक प्रेमचंद्र आली-बुगयाल के जगंल में मिले सकुशल
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। 20 जूून को वेदनी-आली बुग्याल से लापता केरल का पर्यटक आली बुग्याल के जंगल से सकुशल मिला। पुलिस ने पर्यटक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।
देवाल पुलिस चौकी प्रभारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि केरल के प्रेमचंद्र पुत्र सदासिभन 18 जून को अकेले वाण से रूपकुंड के लिए रवाना हुए थे। 20 जून को बगुवावासा से आली बुग्याल जाते समय रास्ता भटकने से प्रेमचंद्र जंगल में फंस गए थे। तब उन्होंने इसकी सूचना फोन कर परिजनों को दी थी। परिजनों ने इसकी सूचना आईजी को दी थी। आईजी के निर्देश पर एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के साथ लगातार वाण, आली, दीदना रूट पर रेस्क्यू अभियान चलाया तो शुक्रवार रात को पर्यटक आली बुग्याल के जंगल में मिला। इसके बाद पर्यटक को रात दो बजे सकुशल वाण गांव लाया गया। पर्यटक के परिजनों को उनके सकुशल होने की सूचना दे दी गई है। पर्यटक प्रेमचंद्र ने कहा कि उत्तराखंड सही मायनों में देवभूमि है। यहां के लोगों की वजह से मुझे जीवनदान मिला है। उन्होंने बताया कि वह बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद ही घर जाएंगे।