फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीआईसी नैनीसैंण में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर

जीआईसी नैनीसैंण में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर

Sat, 23 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी नैनीसैंण में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जीआईसी नैनीसैंण में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और मनरेगा आदि समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

बहुउद्देश्यीय शिविर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश नेगी ने लक्ष्मी नारायण मोटर मार्ग किनारे क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण और गदेरे में बनाए गए डंपयार्ड को हटाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह नेगी ने न्याय पंचायत कंडारा के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति करने, प्रधान संघ कर्णप्रयाग के ब्लॉक अध्यक्ष खिलदेव रावत ने कर्णप्रयाग-नैनीसैंण और सिमली-बणसोली मार्ग दुरुस्त करने और ग्राम प्रधान भगवान सिंह कंडवाल ने अनियमित बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। डीएम आशीष जोशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य, पशुपालन, बाल विकास, कृषि, उद्यान आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय जानकारियों से अवगत कराया। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडेय, एसडीएम जीआर बिनवाल, बीडीओ एमएन भट्ट, लोनिवि गौचर के ईई केएस राणा, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह भंडारी सहित न्याय पंचायत कंडारा के 13 ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed