{"_id":"5b2e7ef04f1c1bb26e8b990d","slug":"152977380912-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा निवृत कैप्टन दयाल सिंह जयकंडी के रास्ते में मृत अवस्था में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा निवृत कैप्टन दयाल सिंह जयकंडी के रास्ते में मृत अवस्था में मिले
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। दो दिन से लापता देवाल ब्लॉक के बांक गांव के दयाल सिंह पटवाल (75, सेनि. कैप्टन) कर्णप्रयाग के जयकंडी के पास मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
थाना कर्णप्रयाग के एसआई प्रदीप कोहली ने बताया कि 22 जून को दयाल सिंह के पुत्र गंगा सिंह ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह 20 जून को दवाई लेने आर्मी अस्पताल कालेश्वर गए थे लेकिन पहुंचे नहीं। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उनकी खोज की तो शनिवार सुबह दयाल सिंह पटवाल कालेश्वर से जयकंडी जाने वाले रास्ते के किनारे मृत अवस्था में मिले। आशंका जताई जा रही है कि दयाल सिंह रास्ते से नीचे झाड़ियों में गिरने से उनकी मृत्यु हो गई होगी।