फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योजना पुनर्गठन से 55 गांवों को मिलेगा लाभ

योजना पुनर्गठन से 55 गांवों को मिलेगा लाभ

Sat, 23 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
योजना पुनर्गठन से 55 गांवों को मिलेगा लाभ
श्रीनगर। सालों से मरम्मत की राह देख रही बागवान-हिंडोंलाखाल पंपिंग पेयजल योजना देवप्रयाग के पुनर्गठन के लिए एनआरडब्लूडीपी (राष्ट्रीय ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम) में बजट मिल गया है। योजना के पुनर्गठन से 55 गांवों के 184 तोकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि बागवान-हिंडोलाखाल पंपिंग योजना के निर्माण कार्य के लिए शासन ने प्रथम किश्त में 5 करोड़ 88 लाख रुपये कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को दे दिए हैं। बताया कि वर्ष 1984 मेें योजना का निर्माण हुआ था। इससे लगभग डेढ़ सौ गांव लाभान्वित होते हैं। समय के साथ योजना की देखभाल न होने से इस क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट रहता है। वर्तमान में यहां दो अलग-अलग घाटियों में उनाना में स्थित पेयजल टैंक से पेयजल आपूर्ति होती है, जिसके चलते यहां एक दिन छोड़कर लोगों को पानी मिलता है। उन्होंने बताया कि अब लगभग 24 करोड़ की इस योजना से 55 गांवों के 184 तोक आच्छादित होंगे। नई पेयजल लाइन और पंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा उनावा के दो और स्थानों में स्टोरेज टैंकों का निर्माण होगा, जिससे पेयजल किल्लत नहीं होगी। कंडारी ने बताया कि शासनादेश जारी करने के साथ ही जल निगम को प्रथम किश्त भी दे गई है। ताकि तत्काल काम हो सके। इस मौके पर गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ सचिव ऋतांशु कंडारी और दीपक राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed