फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम यात्रा : 20 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

चारधाम यात्रा : 20 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

Sat, 23 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा : 20 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

इस साल की चारधाम यात्रा में महज दो माह में ही तीर्थयात्रियों ने वर्ष- 2017 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यात्रा प्रशासन संगठन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 20 लाख श्रद्धालु विभिन्न धामों के दर्शन कर चुके हैं। जबकि यात्रा में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की आमद का क्रम लगातार जारी है।
देश-दुनिया से चारधाम दर्शन के लिए इस साल की यात्रा में अब तक 19 लाख 73 हजार 810 यात्री बीती 20 जून तक पहुंच चुके हैं। यात्रा प्रशासन संगठन के मुुताबिक बीते वर्ष इन दिनों तक लगभग 16 लाख यात्री ही चारधाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। यात्रा में तीर्थयात्रियों की लगातार बढ़ रही आमद से परिवहन व अन्य कार्यों से जुड़े व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। बीते वर्षों के मुकाबले इस साल की यात्रा में करीब चार लाख यात्रियों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


तेजी से बढ़ रहा दर्शनार्थियों का आंकड़ा
बीते तीन वर्षों में चारधाम यात्रा में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आमद में साल-दर साल तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। वर्ष- 2015 के आंकड़ों को देखें तो 20 जून तक लगभग पांच लाख यात्री ही दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद वर्ष 2016 में 10 लाख और फिर 2017 में यह आंकड़ा 16 लाख पहुंचा था, जबकि इस साल अब तक करीब 20 लाख यात्री धामों के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब की यात्रा भी बढ़ी
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में भी प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की आमद में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2015 के मुकाबले इस साल यात्रियों की आमद लगभग दोगुनी हो गई है। यात्रा प्रशासन संगठन के अनुसार वर्ष 2015 में 20 जून तक 32 हजार 741, 2016 में 53 हजार 547, वर्ष 2017 में 62 हजार 794 व इस साल 2018 में यह आंकड़ा 78 हजार 406 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन को पहुंच चुके हैं।

20 जून तक साल-दर-साल आमद
वर्ष- तीर्थयात्री
2015- 5,24,746
2016- 10,15,899
2017- 15,47,690
2018- 19,73,810

(आंकड़े 20 जून तक, स्रोत: यात्रा प्रशासन संगठन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed