{"_id":"5b2d5e544f1c1bda6e8b977d","slug":"152969992515-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में श्री दुर्गा भुवनेश्वरी की मूर्ति प्रतिष्ठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में श्री दुर्गा भुवनेश्वरी की मूर्ति प्रतिष्ठित
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
श्री दुर्गा भुवनेश्वरी मंदिर कमेटी की ओर से यमकेश्वर के श्रीगणेश डांडा मंदिर में श्री दुर्गा भुवनेश्वरी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विधि विधान पूर्वक मंदिर में माता भुवनेश्वरी की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान किया। ग्रामसभा फल्दाकोट के अंतर्गत श्री गणेश डांडा मंदिर में पांच दिवसीय श्री दुर्गा भुवनेश्वरी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पंडित जगदीश कपरुवाण व आचार्य संजय जुगलाण ने मंदिर परिसर में विधिवत मां भुवनेश्वरी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
कमेटी के अध्यक्ष भगतराम जोशी ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव के तहत भजन-कीर्तन व देवी मंडाण का आयोजन किया गया। महोत्सव में फल्दाकोट, कंडवाल गांव, कुकरेती धार आदि गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, कमेटी के उपाध्यक्ष संदीप जोशी, सचिव वीरेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष सत्यप्रसाद कंडवाल, रामचंद्र जोशी, समयराम कंडवाल, अशोक जोशी, हेमंत कंडवाल, सीपी कंडवाल, कमल किशोर कंडवाल, शांति भट्ट, रामचंद्र जोशी, ग्राम प्रधान बालक सिंह पयाल, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भट्ट, राकेश भट्ट, सुभाष भट्ट, सत्यप्रसाद कंडवाल आदि ने शिरकत की।