{"_id":"5b2d5e4d4f1c1b634d8b7fef","slug":"15296999184-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों की मजदूरी छह सौ रुपए प्रतिदिन करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों की मजदूरी छह सौ रुपए प्रतिदिन करने की मांग
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
उत्तराखंड बेरोजगार मजदूर गरीब संगठन ने राज्य सरकार से श्रमिकों की मजदूरी 600 रुपये प्रतिदिन करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी पर्याप्त नहीं है, जिससे उन्हें गुजर बसर में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को संगठन के अध्यक्ष लल्लन राजभर के नेतृत्व में नगर के श्रमिकों ने श्रम कार्यालय पहुंचकर सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
बताया कि श्रमिकों से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संस्थानों आदि में 10 से 12 घंटे कार्य कराया जाता है। कामगारों को साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिलता। आरोप है कि सरकार व विभाग की लापरवाही के चलते श्रमिकों का आर्थिक, मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त से श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में शैलेंद्र गुप्ता, मारकंडेय राजभर, अखिलेश पांडे, प्रमोद पांडे, सर्वेश पांडे, विनोद राजभर आदि मौजूद थे।