{"_id":"5b2d5e4b4f1c1bab6e8b958f","slug":"152969991618-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने की पंचमुखी हनुमान की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने की पंचमुखी हनुमान की पूजा अर्चना
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
ईश्वर आश्रम में पंचमुखी हनुमान लला का 15वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विधिवत शुरू हो गया। दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन पंचमुखी हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ ही महा अभिषेक किया गया। इस अवसर पर श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ विधिवत शुरू हो गया। शुक्रवार को मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी स्थित ईश्वर आश्रम में महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज के परम सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव विधिवत शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गंगा दशहरा पर्व का होना भक्तों के पुण्य अर्जित करने का सरल उपाय है। भक्ति मार्ग पर चलकर ही भक्त भवसागर को पार हो सकते हैं।
महोत्सव के तहत गंगा दशहरा पर्व पर आश्रम के अनुयायियों ने 1008 दीपक प्रज्वलित कर मोक्षदायिनी गंगा में प्रवाहित किए। इस दौरान श्रीमहंत ईश्वर दास ने सभी भक्तों, अनुयायियों को मां गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। धार्मिक अनुष्ठान में रवि शास्त्री, महंत बनवारी दास, सर्वेश्वर दास, अमर दास, नरहरि दास, शंकर दास, राजन दास, अभिषेक शर्मा, पवन दास, राम दास, रामसेवक दास, शंकर दास, राममिलन दास, जयकिशन, आनंद कटारिया आदि शामिल हुए।