फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब एग्री ऐप से भेंजे जाएंगे फसल उत्पादन संबंधी आंकड़ें

अब एग्री ऐप से भेंजे जाएंगे फसल उत्पादन संबंधी आंकड़ें

Sat, 23 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अब एग्री ऐप से भेंजे जाएंगे फसल उत्पादन संबंधी आंकड़ें
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
विज्ञापन

अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एग्री एप के माध्यम से फसल उत्पादन के आंकड़ों को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। शुक्रवार को योजना के तहत राजस्वकर्मियों को एप के जरिये आंकड़ा एकत्रित करना सिखाया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम बीके तिवारी ने किया।
सांख्यिकी अधिकारी सोनिया सैनी ने बताया कि अब एग्री एप के माध्यम से ही क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को एकत्रित कर भेजा जाएगा। एप के जरिये काश्तकारों को फसलों के बेहतर उत्पादन की भी जानकारी दी जाएगी। कहा इन आंकड़ों के आधार पर ही राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न फसलों के उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाएंगे। वर्तमान में खरीफ के फसल के आंकड़े भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम बीके तिवारी ने सभी मातहतों को गंभीरतापूर्वक डेटा कलेक्शन कार्य करने के निर्देश दिए। कहा यह आंकड़े देश के लिए कृषि योजना तैयार करने में कारागार सिद्ध होते हैं। कहा निश्चित समय अवधि के भीतर एप से आंकड़ों को एकत्रित करने का काम पूरा कर लिया जाए। इस मौके पर तहसीलदार एसपी उनियाल, राजस्व उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह चौहान, रुचि चौहान, मीना नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक तिलकराम जोशी , नागचंद, जियालाल शर्मा, देवेंद्र रावत, सुरेश जिनाटा, ईश्वरी दत्त शर्मा, मोतीलाल जिनाटा, जीवन सिंह तोमर, अनिल चौहान, मीनाक्षी शाह, विनोद भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed