{"_id":"5b2d5e3b4f1c1b13358b82b8","slug":"152969990011-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को सिखाए गेंदबाजी के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को सिखाए गेंदबाजी के गुर
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
क्रिकेट एसोसिएशन डोईवाला की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर में पहले दिन खेल विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों को गेंदबाजी के गुर सिखाए। प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन 19 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। शुगर मिल रोड़ स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के मैदान पर शुक्रवार अपराह्न प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट लोकप्रिय खेल है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस खेल की तमाम प्रतिभाओं को अवसर की जरूरत है।
प्रशिक्षण शिविर से जुड़े राजबीर सिंह खत्री ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए शिविर पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। क्रिकेट विशेषज्ञ अंडर-19 के उदीयमान खिलाड़ियों को खेल की सभी बारीकियां बताएंगे। बताया गया कि नगर के बाद ग्रामीण इलाकों में भी शिविर लगाए जाएंगे। उद्घाटन सत्र में अमनजीत सिंह बिट्टा, रजत लोधी, अनिल चौहान, सुनील सकलानी, प्रवीण कन्नौजिया, शिवम, मोनू, बिट्टू, मनीष बाली, वरुण थापा, सियाराम गिरी आदि तमाम पदाधिकारी और क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद रहे।