{"_id":"5b2d5e394f1c1b95598b58de","slug":"15296998987-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई करोड़ रूपए से होगा तीर्थनगरी का सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई करोड़ रूपए से होगा तीर्थनगरी का सौंदर्यीकरण
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थनगरी के सौंदर्यीकरण के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना की समीक्षा की। बैठक में एचआरडीए के उपाध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ऋषिकेश में प्रमुख तिराहों व चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण की योजना के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत की गई है। योजना के तहत त्रिवेणीघाट के सौंदर्यीकरण के लिए 2.35 करोड़, मायाकुंड तिराहे पर विकास कार्य के लिए 4.78 लाख, दून रोड स्थित नटराज चौक के लिए 5.37 लाख, तहसील चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 4.52 की मंजूरी मिली है। उक्त सभी सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
योजना के तहत उक्त सभी स्थानों पर चौड़ीकरण के बाद रंग-बिरंगी लाइटों के साथ फव्वारे भी लगाए जाएंगे। आवंटित धनराशि के तहत आस्था पथ समेत नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आध्यात्मिक एवं आस्था से जुड़े भित्ती चित्रों के साथ ही साईं घाट, बहत्तर सीढ़ी घाट आदि स्थानों पर चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा त्रिवेणीघाट पर फर्श के निर्माण के साथ ही शिव-पार्वती की मूर्ति, सुरक्षा रेलिंग लगाई जानी है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि त्रिवेणीघाट अब धार्मिक व आध्यात्मिक स्वरूप में नजर आएगा।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण नगर क्षेत्र योजना के धरातल पर उतरने के बाद देश-दुनिया के सैलानियों को अपनी ओर और अधिक आकर्षित करेगा। समीक्षा बैठक में उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों से त्रिवेणीघाट समेत नगर के विभिन्न हिस्सों के लिए स्वीकृत योजना का क्रियान्वयन में तेजी लाने व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में एचआरडीए के सहायक नगर नियोजक राहुल कुमार, सहायक अभियंता वीके माथुर, कनिष्ठ अभियंता बलराम सिह, डॉ. बृजेश कुमार उपाध्याय आदि मौजूद थे।