{"_id":"5b2d5e314f1c1b624d8b79f4","slug":"15296998911-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विधायक खंडूड़ी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विधायक खंडूड़ी को सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
यमकेश्वर के कंडवाल गांव क्षेत्र के ग्रामीण शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी से मिले। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। कंडवाल गांव पहुंचीं यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी को स्थानीय ग्रामीणों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें नागरिकों ने उनसे लक्ष्मणझूला-कांडी राष्ट्रीय राजमार्ग से कंडवाल गांव, फल्दाकोट, कुकरेतीधार होते हुए बैरागढ़ मोटर मार्ग निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि लंबे अरसे से उक्त गांवों के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग उठाते आ रहे हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि करोड़ों की लागत से बनी फल्दाकोट पेयजल पंपिंग योजना के तहत खंडग्राम कंडवाल गांव में महज एक स्टैंड पोस्ट स्थापित किया गया है, जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है। उन्होंने पेयजल संस्थान से गांव में स्टैंड पोस्टों की संख्या बढ़ाने और ऊर्जा निगम से खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई।
पूर्व बीडीसी मेंबर कमल किशोर कंडवाल ने बताया कि विधायक ने मौके पर तीन किमी. सड़क निर्माण की घोषणा की और अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल किशोर कंडवाल, समयराम, निर्मला देवी, विद्या देवी, गुड्डी देवी, सतेश्वरी देवी, सरिता देवी, सुभाषिनी देवी, रमेश चंद्र, अनोज कंडवाल, शांति देवी, राजेश्वरी देवी, सत्यप्रसाद, विमला देवी, सरला देवी, कांति, सोहन लाल, सुरेंद्र कंडवाल, श्रीधर प्रसाद, शुभम कंडवाल आदि मौजूद थे।