{"_id":"5b2d2f564f1c1b214d8b7e6e","slug":"152968789612-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिल ऐरिया पीपुल्स फाउंडेशन संस्था की ओर से ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिल ऐरिया पीपुल्स फाउंडेशन संस्था की ओर से ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई कार्यशाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। ब्लॉक सभागार में हिल एरिया पीपुल्स फाउंडेशन संस्था की ओर से उत्तराखंड राज्य का आर्थिक, सामाजिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राधा देवी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने होंगे।
डा. हरपाल सिंह नेगी ने कहा कि हिल एरिया पीपुल्स फाउंडेशन संस्था की ओर से युवाओं को कृषि, बागवानी, पशुपालन, हस्त शिल्प सहित सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्था के मुख्य संयोजक इंद्र चंद्र रजवार ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार परक योजनाओं से जोड़कर यहां से हो रहे पलायन को रोकना है। बार संघ के सचिव भुवन नौटियाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई, गोविंद सिंह अधिकारी, भगवती प्रसाद पुरी, ज्येष्ठ उप प्रमुख गौतम मिंगवाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष खिलदेव रावत, राकेश लाल और कुलदीप बिष्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।