{"_id":"5b2d2f504f1c1bed778b5684","slug":"15296878898-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल में सड़क की मरम्मत तक नहीं कर पाया सिडकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल में सड़क की मरम्मत तक नहीं कर पाया सिडकुल
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। सिमली औद्योगिक परिक्षेत्र की जिम्मेदारी सिडकुल को दिए सात साल हो गए, लेकिन इन सात सालों में यहां न उद्योग लगा और न ही सिडकुल परिक्षेत्र में बदहाल सड़क की मरम्मत तक नहीं कर पाया। औद्योगिक परिक्षेत्र में न बिजली की उचित सुविधाएं हैं और न पानी की।
राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2011 में सिमली के इस परिक्षेत्र को सिडकुल को सौंपा गया। उद्यमी वीरेंद्र कुमार, महेश खंडूड़ी सहित अन्य लोगों ने कहा कि सात सालों में सिडकुल परिक्षेत्र की खस्ताहाल हो चुकी सड़क को नहीं सुधार पाया है। पेयजल के लिए आज भी उद्यमी जलसंस्थान की लाइन पर निर्भर हैं। यहां लगाए गए उरेडा के बिजली संयंत्र भी शोपीस बने हैं। इधर सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन नौटियाल ने कहा कि औद्योगिक परिक्षेत्र से सिडकुल को अभी तक कोई कमाई नहीं हुई है। औद्योगिक परिक्षेत्र का विकास औद्योगिक परिक्षेत्र से हुई आय से ही किए जाने का प्रावधान है।