फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस संचालित कर रही सर्च अभियान

एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस संचालित कर रही सर्च अभियान

Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस संचालित कर रही सर्च अभियान
देवाल। वेदनी-आली बुग्याल से लापता पर्यटक प्रेमचंद्र का कुछ पता नहीं लग पाया है। राजस्व उप निरीक्षक बीएस गड़िया ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को केरल राज्य के पर्यटक प्रेमचंद्र ने अपने घर फोन कर वेदनी आली बुग्याल के बीच फंसे होने की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना आईजी को दी थी। आईजी के निर्देश पर एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस की टीम वेदनी बुग्याल के लिए गई, लेकिन अभी तक पर्यटक का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि बुग्यालों में हो रही भारी बारिश के चलते रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। वन क्षेत्राधिकारी टीएस बिष्ट ने बताया कि वेदनी-आली बुग्याल को जाने वाले पर्यटकों को विभाग के लोहाजंग, वाण और वेदनी में विभागीय चौकियों में नाम दर्ज कराना होता है, लेकिन प्रेमचंद्र का नाम किसी भी चौकी के रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed