फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोवर्धनमठ के शंकराचार्य ने किये बदरीनाथ धाम के दर्शन

गोवर्धनमठ के शंकराचार्य ने किये बदरीनाथ धाम के दर्शन

Fri, 22 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
गोवर्धनमठ के शंकराचार्य ने किये बदरीनाथ धाम के दर्शन
बदरीनाथ। गोवर्धन पीठ (पुरी) के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने शुक्रवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम नारायण के प्रिय स्थानों में से है। यहां नारायण तपस्यारत हैं। नारायण की तपोभूमि होने के कारण धाम के कण-कण में नारायण का वास है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक बार धाम के दर्शन करने चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को वर्ष 1962 में धाम की यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया। इस मौके पर बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मोहन सती और कृपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed