{"_id":"5b2d2ab04f1c1bc5628b685a","slug":"15296867062-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं से मारपीट के आरोपी छात्र नेता को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं से मारपीट के आरोपी छात्र नेता को जमानत
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अभियंताओं से मारपीट के मामले में गिरफ्तार छात्र नेता को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। छात्र नेता को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात उसके कमरे से गिरफ्तार किया था।
निर्माणाधीन चौरास मोटर पुल मामले में लोनिवि के अभियंताओं के साथ मारपीट के आरोपी 9 छात्रों में से एक छात्र रामप्रकाश (नीरज रैम्स) को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया था। जिला न्यायालय से 3 आरोपी छात्रों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) जारी किए गए थे। दो छात्रों के शहर से बाहर होने पर गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। जबकि 6 अन्य आरोपी छात्र पूर्व में ही कोर्ट में पेश हो चुके थे। छात्र नेता के अधिवक्ता भूपेंद्र पुंडीर ने कहा कि शुक्रवार को आरोपी छात्र नेता रामप्रकाश को जिला न्यायालय से जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया है। जमानत पर रिहाई के बाद बड़ी संख्या में बिड़ला परिसर से छात्र नेता रामप्रकाश को लेने पौड़ी पहुंचे।