{"_id":"5b2d2a984f1c1b6c4d8b812f","slug":"152968668111-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ के सीमांत क्षेत्र में दूर संचार सुविधा न होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ के सीमांत क्षेत्र में दूर संचार सुविधा न होने से ग्रामीण परेशान
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सीमांत विकासखंड जोशीमठ के दूरस्थ गांवों में संचार सेवा सुचारु किए जाने के लिए की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है, कि उक्त क्षेत्र में किसी भी दूरसंचार कंपनी का नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है।
शुक्रवार को विकासखंड जोशीमठ के ब्लाक प्रमुख प्रकाश रावत बीएसएनल अधिकारियों से वार्ता करने जिला महाप्रबंधक दूर संचार निगम कार्यालय श्रीनगर पहुंचे, लेकिन महाप्रबंधक के मुख्यालय से बाहर होने पर उनकी वार्ता नहीं हो पाई। प्रकाश रावत ने कहा कि उनके विकासखंड की करीब 25 ग्राम पंचायतें दूर संचार सेवा से वंचित हैं। इस क्षेत्र में न तो बीएसएनएल और न ही किसी अन्य निजी दूरसंचार कंपनी का नेटवर्क उपलब्ध है, जिससे इस क्षेत्र की करीब 12 हजार की जनसंख्या प्रभावित हो रही है। वहीं जिला महाप्रबंधक दूर संचार निगम विजय पाल ने बताया कि जोशीमठ विकासखंड के दूरस्थ गांवों में टावर लगाए जाने का कार्य योजना में है। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर संचार सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी।