{"_id":"5b2c0da04f1c1bfa6e8b92a7","slug":"15296137291728-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 साल बाद देव मिलन को हनोल पहुंची पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 साल बाद देव मिलन को हनोल पहुंची पालकी
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
करीब 28 साल बाद हिमाचल प्रदेश के अस्ति गांव से बोठा महासू देवता की पालकी देव मिलन को हनोल स्थित महासू मंदिर पहुंचीं। जहां लोगों ने देव पालकी का भव्य स्वागत किया। पूरा परिसर महासू देवता के उद्घोष से गूंज उठा।
बजीर केशव सिंह ने बताया कि देव पालकी छह दिन की पैदल यात्रा पर बृहस्पतिवार को वाया मेंद्रथ होते हुए हनोल पहुंची है। ढोल-दमाऊ की थाप पर देव पालकी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान देव पालकी के दर्शन को लोग आतुर नजर आए। देव पालकी ने मंदिर परिसर में महासू देवता से मिलन किया। रातभर जागकर लोगों ने मंदिर परिसर में देव आराधना की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मंदिर समिति की ओर से मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व देव पालकी 1990 में हनोल आई थी। शनिवार को देव पालकी वापसी को प्रस्थान करेगी। इस मौके पर उप बजीर सुनील जोशी, गंगाराम, भजन दास, सूरत राम, सैन सिंह, दयाराम, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।