{"_id":"5b2c0d9c4f1c1b2b428b61ca","slug":"152961372619-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ाधार को रवाना हुई देव पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ाधार को रवाना हुई देव पालकी
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
कालसी विकासखंड के खत अठगांव स्थित चंदोऊ मंदिर में विराजमान शिलगुर महाराज की पालकी ने बृहस्पतिवार को हरिपुर स्थित यमुना नदी में शाही स्नान किया। स्नान के बाद देव पालकी हिमाचल स्थित चूड़धार के लिए रवाना हो गई। शुक्रवार को देव पालकी चूड़धार में शाही स्नान करेगी।
बीते बुधवार को शिलगुर महाराज की देव पालकी ने हरिद्वार में शाही स्नान किया था। देव पालकी के दर्शन को श्रद्धालु आतुर नजर आए। देव पालकी जहां से भी गुजरी, दर्शन को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। देव पुजारी बंसीराम शर्मा का कहना है कि करीब 12 साल बाद देव पालकी मंदिर से स्नान के लिए हरिद्वार और चूड़धार के लिए निकली है। 23 जून को जब देव पालकी वाया पजिटिलानी होते हुए वापस मंदिर में प्रवेश करेगी। जहां विशाल जागड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बजीर कुंवर सिंह, दीवान सिंह, पंचम सिंह, रणवीर सिंह, कुंदन सिंह, अमर सिंह, रतन सिंह, भागचंद, सूरत सिंह, नागचंद आदि शामिल रहे।