फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योगमय हुआ पछवादून

योगमय हुआ पछवादून

Fri, 22 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
योगमय हुआ पछवादून
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग कार्यक्रमों का किया आयोजन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को पछवादून में जगह-जगह योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। लोगों को नियमित योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया।
हरबर्टपुर स्थित रेशम बाग ग्राउंड में श्रीहनुमद्धाम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक केंद्र के प्रशिक्षकों ने लोगों को योगासन की जानकारी दी। करीब 150 लोगों ने यहां योग किया। प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह, रीता चौहान, किरन तोमर, निशा चौहान ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि बताया। इस मौके पर कुंवर सैन बंसल, अल्का कौशिक, मुकेश अग्रवाल, पवन थापा, सुभाष शर्मा, सुभाष वर्मा, शत्रुघन कुशवाह, एके सिंह, अनुज कौशिक, बिट्टू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। हनुमद्धाम में योग गुरु आचार्य अमित नेगी ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पश्चिमीवाला रोड स्थित एनफील्ड लॉन में शाहनवाज फिटनेस केयर सेंटर की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने भी योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग ही बीमारियों से दूर कर सकता है। इस मौके पर राजेश गोयल, प्रबजोत, गौरव, आशीष जैन, दीपक जैन, गगन सेठी, विवेक गर्ग, घनश्याम, प्रकाश मित्तल, नितिन बजाज, आदेश रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में 146 एनसीसी कैडेट्स ने मेजर एसके विश्नोई के नेतृत्व में सामूहिक योग किया। यहां सूबेदार(रिटायर) सपताल लखरवार के निर्देशन में अंडर ऑफिसर अंकित चौहान, अनिल और सार्जेंट फातिमा ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर एनसीसी तृतीय अधिकारी विभा, राकेश बर्नार्ड, इसम सिंह, आरसी गर्ग, शशि कुमार, पितांबर तोमर, प्रीती जैन, राजेंद्र सिंह, ब्रजेश वर्मा, सुशीला, मोहन तोमर आदि मौजूद रहे।
स्वरांजलि संगीत विद्यालय भीमावाला की ओर से आयोजित योग क्लास में भी लोगों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। यहां ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी रणवीर सिंह तोमर, एननएस नेगी, कथक गुरु बृज मोहन, शशि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से योग क्लास का शुभारंभ किया। इस मौके पर निशा सहगल, प्रमिला, अर्पिता, ईशा, कुलदीप राजगुरु, वीरेंद्र कुमार, दक्ष चौहान, बबीता बंसल, वेदांश आदि मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक हरीश कुमार ने लोगों को योग के लाभ बताए। इस मौके पर आचार्य अवधेश, अखिलेश, कमलेश, चंदन, हरीश, रणजीत, मोहित, अनिल, पंकज, सुषमा, आयुषी, कुसुम, त्रिलोक, कालिका प्रसाद थपलियाल दीपक, दिवाकर आदि मौजूद रहे।
जैन बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर में लोगों ने पद्मासन, सूर्य नमस्कार, चक्रासन, हलासन, त्रिकोणासन का अभ्यास किया। एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट सुषमा ने योग का महत्व बताया। इस मौके पर कुसुम लेखवार, कुसुम भटनागर, निर्मला रावत, सरिता बिजल्वाण, कविता सिंघल, हिमानी, प्रियंका, पूूजा आदि मौजूद रहे।

सिटी पैलेस में रोटरी दून विकास, और फीगर एंड फीजिक जीम की ओर से आयोजित योग शिविर में भी लोगों ने बढ़-चढ़ कर योगाभ्यास किया। चकराता स्थित कैंट इंटर कॉलेज में भी योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अधिशासी अधिकारी जोन्स विकास और उपाध्यक्ष चंदन रावत ने किया। इस मौके पर सभासद कमल रावत, राजेश तोमर, मोनिका अग्रवाल, ममता चांदना, राजेश तोमर, आनंद राणा आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed