फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योगाचार्यों ने साधकों को दिया निरोग रहने का मंत्र

योगाचार्यों ने साधकों को दिया निरोग रहने का मंत्र

Fri, 22 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
योगाचार्यों ने साधकों को दिया निरोग रहने का मंत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

टीएचडीसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान न्यास के सहयोग से योग के सकारात्मक प्रभाव विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। आचार्य कुलम पतंजलि के छात्र-छात्राओं ने योग पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डीवी सिंह, निदेशक विजय गोयल, निदेशक वित्त श्रीधर पात्र, निदेशक कार्मिक विजय गोयल आदि मौजूद थे।
राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला में एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस के स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मदनमोहन उप्रेती, युद्धवीर सिंह, महिपाल लिंगवाल, मुकेश कुमार, मनीष कंडवाल, हीरालाल, पवन कुमार, राजन, निखिल, नंदिनी, सीमा, राधिका, शिवानी, सलौनी, चेतन, शुभम, आदित्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

यमकेश्वर स्थित इंटर कॉलेज किमसार में योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर पासी ने छात्रों को योग क्रियाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर महावीर कुकरेती, बचन सिंह बिष्ट, प्रभा देवी, मनोज, राजपाल, भास्कर नैथानी, राहुल, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराज रोड स्थित आस्थापथ पर स्थानीय लोगों द्वारा योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ज्योति बी. मसाली ने बताया कि योग दीर्घ जीवन व निरोगी काया के लिए अचूक अस्त्र है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक ज्योति बी. मसाली, आशा सक्सेना, तानिया, सिमरन, रीना पाठक, पिंकी छावड़ा, मंजू गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल आदि मौजूद थे।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश में आयोजित योग शिविर में छात्राओं ने प्राणायाम, गौमुखासन, हलासन और सूर्य नमस्कार आदि योग क्रियाएं की। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी उर्मिला रांगड़, भगवती प्रसाद, दिलीप सिंह, किरन, करिश्मा, कंचन, अनामिका, ज्योति, राखी, पूनम आदि मौजूद रहे।
श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में योग विज्ञान विभाग द्वारा आश्रमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में योग शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान योगाचार्य सूर्यप्रकाश रतूड़ी ने लोगों को प्रतिदिन योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्राचार्य मायाराम रतूड़ी, बीएम बडोनी, पूजा शर्मा, प्रदीप शर्मा, सतेंद्र भट्ट, राजेश बिजल्वाण आदि मौजूद थे। रेलवे रोड सरस्वती शिशु मंदिर में चतुर्थ योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक सरोज गुप्ता, रामकिशन, अनीता जैन, सुडधीर ध्यानी, अनीता रयाल, चारू जैन, प्रीति आदि मौजूद थे।
भाजपा मुनिकीरेती मंडल द्वारा गंगाघाट पर योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, राकेश सेंगर, अनिल बडोला, जयप्रकाश कोठारी, नवीन आर्य, आशीष कुकरेती, दिनेश कोटियाल, ऊषा बडोला, शांति गौड़, मीनाक्षी जोशी, इंद्रा आर्य, शांति ठाकुर, नरेंद्र मैठाणी, सौरभ, अजय आदि मौजूद थे।
यूआईपीएस योगा एकेडमी द्वारा त्रिवेणीघाट परिसर में आयोजित योग शिविर में संस्थापक सचिन पैन्यूली ने कहा कि योग भारतीय परंपरा की अमूल्य धरोहर है। इस अवसर पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, चंद्रशेखर, कुशल बिष्ट, ममता शर्मा, मोनिका मिश्रा, तानिका अरोड़ा, विमलेश जोशी, हिमानी पुंडीर, ललित गोदियाल, धीरज रावत आदि मौजूद थे।
अहं ब्रह्मास्मि योग मंदिर ट्रस्ट की ओर से आईडीपीएल स्थित बीआरओ के शिवालिक मुख्यालय में योगीराज कर्णपाल महाराज ने लोगों को योग की सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया व गूढ़ रहस्य बताए। योगीराज ने स्वस्थ व सुखी जीवन जीने के लिए योग को रामवाण औषधि बताया। इस अवसर पर आईडीपीएल के चीफ इंजीनियर एएस राठौर, गंगा प्रसाद, समय सिंह, एमपी सिंह, राजेश शर्मा, सरिता योगी, प्रेमनारायण दुबे, चंद्रकला, डॉ. सुधीर कुमार, कृष्णा शाह, केएस दुबे आदि मौजूद थे।
दमयंती जन सेवा ट्रस्ट अमितग्राम में आयोजित शिविर में योगाचार्य अंकित पंत व राजेश रावत ने शिविरार्थियों को सूर्य नमस्कार, नौकासन, धनुरासन, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभाति आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनीता असवाल, सत्यप्रसाद ममगाईं, विपिन पंत, दीपक जोशी, वीरेंद्र रमोला, गिरीश रतूड़ी, कपिल थलवाल, संजय राणा, पंकज जोशी आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर मुनिकीरेती स्थित ओआईएमटी में योग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा अपर्णा व छात्र संदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यहां प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहित कुमार धस्माना, प्रमोद उनियाल, डॉ. राजेश मनचंदा, डॉ. विकास गैरोला, डॉ. नरेंद्र पंवार, डॉ. मनमोहन लखेड़ा, डॉ. नीतिका अरोड़ा, हेमलता गुप्ता, नुपूर रैना, संतोष डबराल, अजनीश, योगेश लखेड़ा, कैलाश जोशी, नवीन द्विवेदी, देवप्रिय दास, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न मंदिर घाट पर आयोजित योग शिविर में लोगों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। मौके पर मंदिर के श्रीमहंत मनोज द्विवेदी धनीराम बिंजोला, रामकृष्ण पोखरियाल, दर्शन लाल उनियाल, राकेश बलूनी, सुनील थपलियाल, मधुलिका द्विवेदी, सुरेंद्र रतूड़ी, राकेश, शिवानंद द्विवेदी, मोनिका मिश्रा, प्रियंका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed