{"_id":"5b2c0cae4f1c1baf6e8b96d7","slug":"152961348816-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग मन के विकारों को करता है दूर : डॉ. विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग मन के विकारों को करता है दूर : डॉ. विजय
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डोईवाला भी पूरी तरह से योगमय नजर आया। योग दिवस पर कई स्थानों पर योग शिविर, योगासन के अलावा योग के बारे में जानकारी देने के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डोईवाला के दूरस्थ क्षेत्र थानो में सीएम के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने ग्रामीणों के साथ सुबह योगाभ्यास किया। शहीद नरपाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पंवार ने लोगों को जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया। दूनघाटी में कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल प्रेमनगर बाजार में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेंद्र गोस्वामी ने कहा कि नियमित दिनचर्या में योग को स्थान देकर दीर्घायु प्राप्त की जा सकती है।
निदेशक सुनील अग्रवाल ने योगासनों से होने वाले लाभ बताए। यहां कॉलेज चेयरमैन वीरेंद्र चौहान, डॉ. ललित शर्मा, कुलदीप आचार्य, अक्षय अग्रवाल, कामिनी भट्ट, जगपाल, सोहन सिंह रावत, सतपाल मौजूद थे। एसआरएचयू जौलीग्रांट में हुए आयोजन में कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा योग मन के विकारों को दूर करता है। योगा थीम पर डांस, रंगोली और नाटक प्रस्तुत किए गए। इस दौरान डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. वाईएस बिष्ट आदि मौजूद थे।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोटि भानियावाला में योग कार्यक्रम हुआ। योग शिक्षिका गीता परमार ने योगासन कराए। प्रधानाचार्य शशि मोहन जगत सिंह, बेताल नेगी, शांति प्रसाद, रविंद्र बैलवाल आदि मौजूद थे। ऋषिकेश रोड़ स्थित आशीर्वाद वाटिका में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से कार्यक्रम में पतजंलि योगपीठ के भूपेंद्र कुमार, ईश्वरचंद अग्रवाल, राजेंद्र बडोनी, अनिल चौहान, आनंद गुप्ता, सियाराम गिरी, बालम सिंह, हरिओम गुप्ता, राहुल अग्रवाल और मंदीप बजाज आदि मौजूद थे।