{"_id":"5b2c061c4f1c1b644d8b7e97","slug":"15296118069-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में योग शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर डॉ. रामनिवास के नेतृत्व में संस्थाओं, स्कूलों, कई विभागों के अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने योगाभ्यास किया।
ऋषिकेश से आए योगाचार्य डॉ. अमृतराज ने आईटीबीपी अकादमी के परेड ग्राउंड में योगासन कराए। उन्होंने कहा कि दीर्घ जीवन के लिए योग आवश्यक है। योग भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग है। योग शारीरिक व्यायाम ही नहीं बल्कि जीवात्मा का परमात्मा से पूर्णतया मिलन है। योग से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही एकाग्रता भी बढ़ाता है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी मसूरी के सेनानी प्रशासन परविंदर सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। इस मौके पर सेनानी बेणुधर नाइक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित नौटियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उधर परसेंट जॉर्ज स्कूल में प्रधानाचार्य ब्रदर टोमो वर्गीज के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के 650 छात्र-छात्राओं ने एक साथ योगाभ्यास किया। सेंट जॉर्ज स्कूल में आयोजित योग शिविर में व्यायाम शिक्षक आनंद थापा व अमित पंवार ने साधकों को योगाभ्यास कराया।