फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उमा और शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा लंगासू क्षेत्र

उमा और शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा लंगासू क्षेत्र

Thu, 21 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
उमा और शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा लंगासू क्षेत्र

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पौराणिक उमा देवी मंदिर उत्तरों (लंगासू) में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने अलकनंदा नदी के तट से उमा देवी मंदिर तक भव्य जल यात्रा निकाली। जल कलश यात्रा में उत्तरों, लंगासू, ग्वाड़ और बणसोली सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान लंगासू क्षेत्र उमा और शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा।

बृहस्पतिवार सुबह गांव के उमा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद व्यास आचार्य सुरेंद्र प्रसाद कोठियाल और ग्रामीण अलकनंदा नदी के तट पर पहुंचे। इसके बाद अलकनंदा नदी के तट से उमा देवी के मंदिर तक देवी के जयकारों के साथ भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में आयोजित कथा में कथा वाचक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद कोठियाल ने श्रीमद्देवी भागवत कथा के सार का वर्णन करते हुए कहा कि मां नव दुर्गा के स्मरण मात्र से ही सभी सांसारिक कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा देवी, माहेश्वरी देवी, बल्लभ प्रसाद डिमरी, राम प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, भरत सिंह, मनोज असवाल, शिशुपाल सिंह और कैलाश खंडूड़ी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed