{"_id":"5b2bdbfb4f1c1bf67a8b66b6","slug":"152960102011-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की भिडंत में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की भिडंत में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक घायल
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर दो वाहनों की भिड़ंत में चमोली जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक एमएस सजवाण और उनका वाहन चालक घायल हो गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से महाप्रबंधक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि वाहन चालक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा पांच बजे जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक एमएस सजवाण विभागीय वाहन से पांडुकेश्वर जा रहे थे। हाईवे पर हेलंग के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही इनोवा वाहन से महाप्रबंधक के वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में एमएस सजवाण के सिर में गहरी चोट आईं, जबकि चालक सत्यप्रसाद पोखरियाल के हाथ पर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इनोवा कार में सवार किसी भी सवारी को चोटें नहीं आई हैं।