{"_id":"5b2bdbee4f1c1bf96e8b95ff","slug":"152960100715-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक ने किया विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक ने किया विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) के सहायक महाप्रबंधक डा. सुनील पांडेय ने चमोली जिले में बैंक की ओर से संचालित 200 करोड़ के विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
नाबार्ड के सहयोग से गोपेश्वर में महिला समूहों की ओर से मसाला चक्की लघु उद्योग, कताई-बुनाई उद्योग, स्थानीय उत्पादों की खाद्य सामग्री और ऊन का कारोबार किया जा रहा है। नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक डा. पांडेय ने गोपीनाथ, देवेश्वरी व माहेश्वरी स्वयं सहायता समूह, पटियालधार, घिंघराण, सुभाषनगर और जयदीप भवन में संचालित लघु उद्योगों का निरीक्षण कर महिलाओं से उद्योगों की प्रगति के बारे में जाना। सहायक महाप्रबंधक ने जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार के साथ बैठक कर बैंक की प्रगति पर चर्चा की। इस मौके पर नाबार्ड के डीडीएम अभिषेक कापरी और नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित भी मौजूद थे।