{"_id":"5b2bd83a4f1c1bda6e8b941a","slug":"152960005914-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, आक्रोशित सिख यात्रियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, आक्रोशित सिख यात्रियों ने लगाया जाम
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। देवप्रयाग से करीब 23 किलोमीटर दूर ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौंड़पानी में आईटीबीपी के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बालक अपने माता-पिता के साथ हेमकुंड यात्रा से लौट रहा था। दुर्घटना में बालक के माता-पिता भी घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया है। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। घटना से आक्रोशित तीर्थयात्रियों ने राजमार्ग पर जाम लगाते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का घेराव कर दिया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर रात लगभग साढ़े आठ बजे जाम खोल दिया गया।
पंजाब के सरहाली (जिला तरनतारन) निवासी तरसेन सिंह हेमकुंड की यात्रा कर बाइक से बृहस्पतिवार शाम लौट रहे थे, तभी करीब छह बजे सौड़पानी में उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे आईटीबीपी के ट्रक से टकरा गई। बाइक में तरसेन के अलावा उसकी पत्नी जोत कौर और बेटा अभिजोत सिंह (9) बैठे थे। ट्रक की चपेट आने पर अभिजोत की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित अन्य यात्रियों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम नुपुर वर्मा और थानाध्यक्ष विनोद राणा मौके पर पहुंचे। यात्रियों ने ट्रक ड्राइवर को उनके हवाले करने की मांग की। अधिकारियों के समझाने पर यात्रियों ने रात लगभग साढ़े आठ बजे जाम खोल दिया। खबर लिखे जाने तक यात्रियों और एसडीएम की वार्ता चल रही थी।