{"_id":"5b2bd82c4f1c1bf66e8b966a","slug":"15296000466-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरा लाल पलेठी डोबलियालों के ग्राम प्रधान निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरा लाल पलेठी डोबलियालों के ग्राम प्रधान निर्वाचित
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। विकास खंड देवप्रयाग की ग्राम पंचायत पलेठी डोबलियालों में ग्राम प्रधान (अनुसूचित जाति पुरुष आरक्षित) के लिए हुए उपचुनाव में हीरालाल विजयी रहे, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मक्खन लाल को 158 वोटों से पराजित किया।
गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय हिंडोलाखाल में पलेठी डोबलियालों के ग्राम प्रधान के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी आरसी नौटियाल ने ग्राम प्रधान पद पर हीरा लाल पुत्र संत लाल के विजयी होने की घोषणा की। 542 मतदाताओं की ग्राम पंचायत में मात्र 243 मत पड़े थे। इसमें हीरालाल को 199 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मक्खन लाल को 41 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं तीन मत रद्द हुए। ग्राम प्रधान मोहन दास के पिछले साल नवंबर में निधन होने से यह पद खाली हो गया था।