{"_id":"5b1c3c854f1c1bf67a8b45f0","slug":"152857716135008-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5008 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5008 श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। उत्तराखंड की चारधाम व हेमकुंड यात्रा के लिए पंजीकरण केंद्रों में शनिवार को देश-विदेश के 5008 श्रद्धालुओं ने अनिवार्य फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया।
त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी के स्थानीय प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि शनिवार को तीर्थनगरी के चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में 888 तीर्थयात्रियों ने अनिवार्य फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार स्थित राही मोटल होटल में 25, हरिद्वार रेलवे स्टेशन में 40, ऋषिकेश स्थित श्री हेमकुंड गुरुद्वारा में 766, दोबाटा, बड़कोट में 268, हीना उत्तरकाशी में 1019, सोनप्रयाग में 958, पांडुकेश्वर में 21 व गोविंदघाट में 1023 तीर्थयात्रियों ने फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि इस साल की यात्रा में अब तक 4,93067 श्रद्धालु फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। प्रेम अनंत के अनुसार शनिवार को 11 लोगों ने यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया। अब तक कुल 9611 तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।