{"_id":"5b19998a4f1c1ba46e8b6e77","slug":"15284043662-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होने से चार दिन से अंधेरे में बोंगा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल होने से चार दिन से अंधेरे में बोंगा गांव
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड के गांवों में बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। प्रखंड के बोंगा गांव में बीते चार दिनों से लोग अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं, बावजूद इसके ऊर्जा निगम के अधिकारी समस्या के समाधान की बजाए आश्वासन देकर टाल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था से लोग परेशान हं। उनका कहना है कि बिजली गुल होने पर अक्सर उसे बहाल होने में हफ्ता भर लग जाता है। ऊर्जा निगम के अधिकारी बिजली बाधित होने की तत्काल शिकायत के बावजूद भी उसे बहाल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते।
बोंगा गांव निवासी कैलाश भट्ट, कांता प्रसाद, किशोरी लाल आदि ने बताया कि गांव में बीते सोमवार से बिजली गुल है। इसके बाद से लगातार अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। वह हर रोज बिजली बहाल होने का आश्वासन दे रहे हैं, मगर चार दिन से अभी तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। ऐसे में ग्रामीणों को घुप अंधेरे में रात बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अक्सर हल्के हवा के झोंकों, आसमान में बादलों के उमड़ने व हल्की बारिश में भी गांवों में बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है। इसके बाद लाइनमैन से लेकर अधिकारी तक बिजली लाइन में फॉल्ट आने और पेड़ गिरने का बहाना बनाकर कई-कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं करते।