{"_id":"5b1999884f1c1b634d8b5464","slug":"152840436512-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनचट्टी में शराब ठेके का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनचट्टी में शराब ठेके का विरोध जारी
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
यमकेश्वर के मोहनचट्टी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब का ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों का बेमियादी धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलित ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में शराब ठेका हरगिज नहीं खुलने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अंग्रेजी शराब का ठेका चेलूसैंण बिजनी के नाम से आवंटित है, जबकि प्रशासन व शराब ठेकेदार इसे उक्त इलाके में खोलने की बजाए बिना नागरिकों की सहमति के मोहनचट्टी में संचालित कर रहे हैं। सिंदूड़ी के ग्रामप्रधान अरुण जुगलाण ने बताया कि ठेका खोलने को लेकर प्रशासन की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों में सुंदरी देवी, झाबरी देवी, उमा देवी, रेखा देवी, मीरा, महेश्वरी देवी, पुष्पा देवी, कमला देवी, संपति देवी, गणेशी देवी, चैता देवी, अमर देवी, सोनी देवी, अनीता देवी, कांति देवी, गीता देवी, हरिप्रसाद कपरुवाण, विनोद सिंह, प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भट्ट, जोगियाणा के प्रधान रविंद्र सिंह, सिंदूड़ी के प्रधान अरुण जुगलाण, जगमोहन सिंह, सुखवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, नेत्र सिंह, देव सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह,भूपेंद्र सिंह, धर्मपाल, सुनील, सुखपाल सिंह, बीरबल सिंह, कृपाल सिंह, विजय सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
जारी