{"_id":"5b1843744f1c1baa6e8b6a6a","slug":"152831679215-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या दूर करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या दूर करने की लगाई गुहार
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
गंगानगर स्थित हनुमंतपुरम कॉलोनी के नागरिकों ने जलभराव की समस्या से निराकरण के लिए नगर निगम प्रशासन से गुहार लगाई है। बुधवार को निवर्तमान सभासद बृजपाल राणा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों से प्राचीन सोमेश्वर मंदिर मार्ग की गली नंबर- एक से पांच तक में निवासरत लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में बारिश का पानी उनके घरों में घुस जाता है, जिससे उनका घरेलू सामान बर्बाद हो जाता है। बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए पूर्व में कई बार निकाय प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। इस अवसर पर सुल्तान सिंह कैंतुरा, राजेंद्र कैंतुरा, कमल नेत्र बक्शी, नितिन शर्मा, अशोक शर्मा, दर्शन सिंह, शंभू चौहान, सरला राणा, संजय कक्कड़, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे।