{"_id":"5b16f3cc4f1c1bb16e8b6658","slug":"15282308655-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार सेवादारों ने की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार सेवादारों ने की सफाई
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से तीर्थनगरी में विभिन्न स्थानों पर सघन स्वच्छता अभियान व पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान एसएनसीएफ, सेवादल व साध संगत के करीब एक हजार सेवादारों ने त्रिवेणीघाट आदि इलाकों में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा एकत्रित किया और उसका निस्तारण किया।
अभियान के तहत एसएनसीएफ व निरंकारी मंडल के स्वयंसेवकों ने त्रिवेणीघाट गंगा तट, घाट रोड, मुखर्जी मार्ग, हरिद्वार रोड आदि इलाकों में सघन स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को संदेश दिया गया। इस दौरान उन्होंने सड़कों के दोनों ओर नालियों की भी सफाई की। अभियान में एकत्रित किए गए कूड़े को नगर निगम के कूड़ा वाहनों से डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया गया।
दूसरी ओर मुहिम के तहत मिशन के स्वयंसेवकों ने नगर निगम परिसर स्थित पं. दीनदयाल पार्क में मुख्य अतिथि एम्स संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अंशुमान गुप्ता, सीमा डेंटल कॉलेज के निदेशक प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु ऐरन और एसएनसीएफ के एचसी सिरोही ने 50 फूलों के पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
इस दौरान फाउंडेशन के बैनर तले युवा कलाकारों ने प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने के संदेश के तहत नुक्कड़ नाटक व कविता पाठ प्रस्तुत किया। यहां ब्रांच संयोजक हरीश बांगा, एसएनसीएफ सुरेंद्र कथूरिया, दुर्गा चमोली, अंकित रावत, दुष्यंत कुमार, जीएस चौहान, कृष्णानंद खंडूड़ी, अवनीत कुमार, बिजेंद्र रतूड़ी, मनीष गैरोला, अल्का, राजू बत्रा, राजन निरंकारी, धर्मेंद्र पयाल, अनिल लिंगवाल, पृथ्वी रमोला, सिद्धार्थ कुड़ियाल आदि मौजूद थे।