{"_id":"5b16f3b54f1c1b264d8b4feb","slug":"1528230841310-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिनों से पानी न आने से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिनों से पानी न आने से मचा हाहाकार
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
रायवाला क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से घरों में एक बूंद पानी न आने के कारण लोगों में हाहाकार मचने लगा है। स्थानीय लोग कई किलोमीटर दूर से प्राकृतिक जलस्रोतों से सिर पर पानी ढोकर लाने का मजबूर हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ती गर्मी के बीच लोग बिना पानी के परेशान हैं। इसमें जल संस्थान की लापरवाही साफ दिख रही है। 10 दिन भी विभाग जल सप्लाई को सुचारु नहीं करवाया पाया है।
रायवाला गांव का माथुर प्लॉट और आडवानी प्लॉट, प्रतीतनगर ग्रामसभा के होश्यारी मंदिर, भद्रकाली रोड क्षेत्र, खांड गांव नंबर एक, सैनिक कॉलोनी, नई बस्ती आदि क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर पानी की अधिक किल्लत है। स्थानीय निवासी हिकमत सिंह, विलास बडोला, राकेश बहुगुणा, विष्णु थापा, नवीन थापा, माजिद, प्रदीप कुमार और चंद्रा देवी ने बताया कि उनके घरों में कई दिनों से पानी नहीं आया है। इस बाबत जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विभाग से शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक पेयजल सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। महकमे के अधिकारी पेयजल सप्लाई को जल्द शुरू कराने के सिर्फ दावे कर रहे हैं। 10 दिन बाद भी पानी नहीं मिलने से लोगों में जल संस्थान के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है।
अब टैंकर व्यवस्था लड़खड़ाई
रायवाला क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर लगाए गए विभागीय टैंकरों ने 10वें दिन लोगों को घंटों इंतजार कराया। इस दौरान टैंकरों से सप्लाई पहुंचाने की बात करने वाले अधिकारियों से स्थानीय लोगों की जमकर बहस भी हुई। खांडगांव खरोला प्लॉट और सैनिक कॉलोनी निवासी आनंद खरोला, सत्ये सिंह खरोला, उमा देवी, होश्यारी मंदिर निवासी विष्णुु थापा आदि ने बताया कि मंगलवार को टैंकर व्यवस्था दिन भर लड़खड़ाती रही। समय से टैंकर नहीं पहुंचने के चलते घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जो टैंकर पहुंच रहे हैं उनसे पानी भरने के लिए भीड़ के चलते लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
ईई ने विद्युत विभाग के सिर फोड़ा ठीकरा
लगातार बढ़ रही गर्मी से जमीनी पानी में कमी के चलते इस प्रकार की दिक्कत हुई है। इसमें नियमित बिजली आपूर्ति का नहीं होना भी एक बड़ी वजह है। विभाग टैंकरों के माध्यम से लोगों को पेयजल सप्लाई कर रहा है। जल्द ही पेयजल सप्लाई को सुचारु किया जाएगा।
- नमित रमोला, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान देहरादून।
रायवाला क्षेत्र में यदि 10 दिनों से पानी की समस्या है तो यह गंभीर मामला है। कल ही इस मामले में जांच करवाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान, देहरादून।
---------------------------------
-- विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
पेयजल स्टोरेज टैंक में खराबी आने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिससे उपभोक्ताओं को इतने दिनों तक बूंद-बूंद पानी को मोहताज होना पड़ा। समय रहते यदि वाल्व बदल दिए जाते तो उपभोक्ताओं को इस तरह से समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
- कमल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नई बस्ती, प्रतीतनगर
रायवाला में जलापूर्ति संबंधी दिक्कतों से विभाग की लापरवाही सामने आई है। टैंकरों से पेयजल वितरण के दौरान भी नोंकझोंक की घटनाएं होती हैं। भीषण गर्मी में जलापूर्ति बाधित होने से विभाग द्वारा पानी उपलब्ध कराने को अधिक टैंकरों की व्यवस्था करनी थी जोकि नहीं की गई।
- विष्णु थापा, पंचायत सदस्य प्रतीतनगर होस्यारी मंदिर
जल संकट के बावजूद जल संस्थान के उच्चाधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर मौका मुआयना और नागरिकों की दिक्कतों के जल्द समाधान की जहमत नहीं उठाई। समय रहते जिलास्तरीय अफसर समस्या का संज्ञान लेते तो शायद उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सकती थी।
- दीवान सिंह चौहान, उपप्रधान प्रतीतनगर