{"_id":"5b16c2ff4f1c1b614d8b4d04","slug":"152821837210-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित जलापूर्ति पर ग्रामीणों ने किया जल संस्थान व जल निगम कार्यालयों का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित जलापूर्ति पर ग्रामीणों ने किया जल संस्थान व जल निगम कार्यालयों का घेराव
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। कांडधार क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने मुनेठ सजवांण कांडा पेयजल योजना के टैंकों में पानी न पहुंचने व तेगना पेयजल योजना का मरम्मतीकरण न किए जाने पर आक्रोश जताया।
मंगलवार को गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सजवांड़ कांडा क्षेत्र के ग्रामीणों ने जल संस्थान व जल निगम कार्यालयों में पहुंच कर संबंधित अधिकारियों का घेराव किया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट का घेराव कर ग्रामीणों ने सजवाण कांडा, टुगंरियाल कांडा, कोटी पल्ली में जलापूर्ति करने वाली तेगना पेयजल योजना की मरम्मत न किए जाने पर आक्रोश जताया। उधर, ग्रामीणों ने जल निगम अधिशासी अभियंता राकेश तिवारी का घेराव कर सजवाण कांडा पेयजल योजना से जलापूर्ति न होने पर आक्रोश जताया। अधिशासी अभियंता तिवारी ने योजना का निरीक्षण करने व तीन दिन में जलापूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में प्रमुख जयपाल पंवार सहित संघर्ष समिति अध्यक्ष विनोद टोडरिया, सचिव लखपत महर, रजनी देवी, भूमि देई व देवेंद्र भंडारी, दरमियान सिंह, रणजीत सिंह आदि शामिल थे।