{"_id":"5b16c1204f1c1bda6e8b6634","slug":"1528217893923-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 साल बाद उतरकाशी की मां भद्रकाली ने किए बदरीनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 साल बाद उतरकाशी की मां भद्रकाली ने किए बदरीनाथ के दर्शन
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ। उत्तरकाशी की मां भद्रकाली की डोली ने 23 वर्षों बाद बदरीनाथ के दर्शन किए। डोली ने बदरीनाथ परिसर में तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं को दर्शन भी दिए।
गत सोमवार को देर शाम मां की डोली सैकड़ों भक्तों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची। मंगलवार को सुबह नौ बजे मां ने अलकनंदा में स्नान करने के बाद बदरीनाथ भगवान के दर्शन किए। मां भद्रकाली उत्तरकाशी के पोंटीथान क्षेत्र के पोंटी, हरोली, कांशी, कांतड़ी, बिनाड़ी, नेलाड़ी, पानीगांव, सुनार, पलेटा, सौंदरी, डंडाल और प्लेथा गांव के ग्रामीणों की आराध्य देवी हैं। पंडित कुलानंद नौटियाल, पुजारी बुद्धिराम बहुगुणा, देव प्रसाद और कमलेश डिमरी ने बताया कि वर्ष 1995 में मां भद्रकाली बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्री पर पहुंची थीं। मां ने इस वर्ष अपने पश्वा पर अवतरित होकर बदरीनाथ धाम के दर्शनों को जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद मां भद्रकाली की डोली भक्तों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची। डोली के साथ बड़कोट और पुरोला क्षेत्र के करीब पंद्रह सौ श्रद्धालु भी बदरीनाथ पहुंचे।